UP Board 10th Result 2026 – क्या आप उत्तर प्रदेश बोर्ड से दसवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तथा रिजल्ट कैसे चेक करें यह सीखना चाहते हैं तब यह है लेख आपके लिए है।
दसवीं कक्षा का उत्तर प्रदेश का रिजल्ट चेक करने के लिए आपके पास एडमिट कार्ड होना चाहिए एडमिट कार्ड के माध्यम से आप रोल नंबर देखकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
UP Board 10th Result 2026 Kab Aayega ?
उत्तर प्रदेश में दसवीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 मार्च को समाप्त हो चुकी है सभी छात्र परीक्षा देने के बाद बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें अभी उत्तर प्रदेश बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन जल्द अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
UP Board 10th Result Check Kaise Kare ?
उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए गूगल पर जाकर UPMSP लिखकर सर्च करें उसके बाद ऑफीशियली वेबसाइट को क्लिक करके ओपन कर लें उसके बाद हाई स्कूल परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करें परीक्षा का वर्ष सेलेक्ट करें तथा जिला लिस्ट से चुने View Result पर क्लिक कर दें आपका रिजल्ट चेक हो जाएगा।
UP Board 10th Result Kaise Check Kare (Step by Step Full Process)
दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप पढ़िए।

सबसे पहले आप गूगल एप्लीकेशन को ओपन करें जहां पर आने के बाद upmsp 10th result check यह लिखकर सर्च करें और wowsir.in वेबसाइट को क्लिक करके ओपन कर लें।

wowsir.in वेबसाइट पर आने के बाद सभी कक्षा का रिजल्ट चेक करने का यहां पर आपको लिंक मिल जाएगा हमें दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करना है तो 10th UP board 2025 लिंक पर क्लिक कर दें।

अब आपके सामने उत्तर प्रदेश 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने का फॉर्म खुलेगा यहां पर आपको सबसे पहले अपने जिले का चयन करना है तथा परीक्षा वर्ष का चयन करना है और रोल नंबर दर्ज करना है उसके बाद भी रिजल्ट पर क्लिक करके आपका रिजल्ट चेक हो जाएगा।
Roll Number Se UP Board 10th Result Kaise Dekhe ?
- रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मोबाइल में गूगल ओपन करना है डि
- जिलॉकर वेबसाइट का नाम लिखकर सर्च करना है
- वेबसाइट ओपन करने के बाद अकाउंट क्रिएट करना है तथा मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है,
- डिजिलॉकर वेबसाइट पर आने के बाद सच में 10th marksheet up लिखकर सर्च करना है
- उत्तर प्रदेश मार्कशीट दसवीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करना है उसके बाद एडमिट कार्ड से देखकर रोल नंबर परीक्षा वर्ष तथा जिला आदि जानकारी दर्ज करना है
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Search पर क्लिक करें आपका रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से चेक हो जाएगा।
DigiLocker Se UP Board 10th Marksheet Kaise Download Kare ?
डिजिलॉकर से उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं कक्षा मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप जानिए।
- डिजिलॉकर के माध्यम से दसवीं कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए पहले आपको डिजिलॉकर एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा
- एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपका अकाउंट क्रिएट करना होगा अकाउंट क्रिएट करने के बाद एप्लीकेशन में लॉगिन करना होगा
- एप्लीकेशन में आने के बाद आपको डॉक्युमेंट सर्च का ऑप्शन मिलेगा
- 10th मार्कशीट इंग्लिश में लिखकर सर्च करें
- आपके सामने भारत के सभी राज्य के नाम तथा दसवीं कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा यहां आप उत्तर प्रदेश ऑप्शन सेलेक्ट करें
- इसके बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना है अपना नाम तथा एडमिट कार्ड से अन्य जानकारी दर्ज करके Search पर क्लिक कर देना है।
- जानकारी सही होने पर डिजिलॉकर एप्लीकेशन तुरंत आपकी मार्कशीट को सर्च करेगा तथा डाउनलोड कर लेगा।
यहां डिजिलॉकर एप्लीकेशन में मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद आप कभी भी डिजिलॉकर एप्लीकेशन खोलकर मार्कशीट देख सकते हैं।
Result Check करते समय क्या समस्या आ सकती हैं ?
रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत छात्र रिजल्ट चेक करते हैं तो कभी-कभी रोल नंबर गलत दर्ज कर देते हैं जिसके कारण से दूसरे व्यक्ति का रिजल्ट चेक हो जाता है और वह समझते हैं कि यह हमारा रिजल्ट नहीं है तो आप रिजल्ट चेक करते समय यह गलती ना करें रोल नंबर सही से आराम से धैर्य के साथ दर्ज करें यदि वेबसाइट पर सरवर की प्रॉब्लम हो रही है वेबसाइट खुल नहीं रही है रिजल्ट नहीं दिख रही है तो आप वेबसाइट को कुछ देर के बाद खोलकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत सभी छात्र अपना रिजल्ट चेक करने की कोशिश करते हैं जिसके कारण से वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो जाता है और वेबसाइट का सर्वर डाउन हो जाता है जिस कारण से की समस्या आ सकती है।
UP Board 10th Me Pass Hone Ke Liye Kitne Number Chahiye ?
दसवीं कक्षा का पेपर लिखित में 70 नंबर का होता है तथा 30 नंबर प्रैक्टिकल के मिलते हैं दोनों को मिलाकर 100 नंबर जोड़े जाते हैं आपके 100 नंबर में 33 परसेंट नंबर आने चाहिए तभी आप पास माने जाते हैं यदि लिखित की बात करें तो दसवीं कक्षा में पास होने के लिए लिखित पेपर में आपके 23 नंबर आने चाहिए?
यदि एक सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं तब क्या होगा ?
दसवीं कक्षा की परीक्षा में यदि आप किसी एक सब्जेक्ट में 23 नंबर से कम नंबर लाते हैं तो आप पास माने जाएंगे लेकिन आपको मार्कशीट पर लिखा मिलेगा कि आप इस सब्जेक्ट में फेल हैं पास करने के लिए आप दोबारा से वही सब्जेक्ट का पेपर दे सकते हैं।
निष्कर्ष
दसवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां इस आर्टिकल में बताया गया है तथा रिजल्ट कब जारी होने वाला है यह भी हमने जानकारी दी है दोस्तों दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करते समय आपको कुछ समस्या भी हो सकती है इसके बारे में भी बात की है यदि इसके अलावा और कुछ आप पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट में लिखकर हमसे सवाल कर सकते हैं।
FAQS – UP Board 10th Result Check Kaise Kare
प्रश्न 1 – दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए ?
उत्तर : उत्तर प्रदेश में दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है आपको सिर्फ रोल नंबर याद होना चाहिए, रोल नंबर दर्ज करके जिला तथा वर्ष सेलेक्ट करके आसानी से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं यदि आपके पास रोल नंबर नहीं है तब आपके पास एडमिट कार्ड होना चाहिए।
प्रश्न 2 – परीक्षा देने के बाद एडमिट कार्ड का क्या करें ?
उत्तर : परीक्षा देने के बाद अधिकतर छात्र एडमिट कार्ड को संभाल कर नहीं रखने तथा उसकी बेकार समझकर कहीं भी डाल देते हैं और घुमा देते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें एडमिट कार्ड बहुत ही मुख्य दस्तावेज है, यह अन्य डॉक्यूमेंट बनवाने में भी सहायता कर सकता है तथा कभी फिर भविष्य में आपकी मार्कशीट खो जाती है तो आप रोल नंबर के माध्यम से तथा एडमिट कार्ड पर दिए गए वर्ष के माध्यम से कभी भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 3 – दसवीं कक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा ?
उत्तर : दसवीं कक्षा का रिजल्ट 2026 में कब जारी होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है 2026 में रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
Read More – UP Board 12th Result 2026: ऐसे करें घर बैठे रिजल्ट चेक, जानें आसान तरीका
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम विकास मौर्य है मैं पिछले 5 सालों से ऑनलाइन काम करके पैसा कमाता हूं जैसे की वेबसाइट बनाना वेबसाइट डिजाइन करना यूट्यूब ,इंस्टाग्राम, फेसबुक सभी सोशल मीडिया पर काम करते हैं अब मैं इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी तक सरकारी योजनाओं तथा सरकारी नौकरी की सही एवं सटीक जानकारी दूंगा। जिसका एजुकेशनल एंड अवेयरनेस Purpose है